Connect with us

Brahma Kumaris kurukshetra

हरियाणा योग आयोग ने बहन सुदर्शन व बहन विद्या को किया सम्मानित

Published

on

हरियाणा। आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बहन सुदर्शन एवं बहन विद्या को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुदेश जाटियान ने बहनों को सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में योग, राजयोग, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों की सराहना की गई। बहन सुदर्शन एवं बहन विद्या ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए योग एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा किए गए इस सम्मान से योग और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में सेवा करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन हुआ।

Brahma Kumaris kurukshetra

बीके सरोज ने CM नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को बीके सरोज बहन ने बांधा रक्षासूत्र

चंडीगढ़। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज कुरुक्षेत्र सेवाकेंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके सरोज बहन जी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से स्नेहपूर्ण भेंट की और उन्हें रक्षासूत्र बांधकर पवित्रता, श्रेष्ठ संकल्प एवं आत्मिक स्मृति का संदेश दिया।

इस अवसर पर बीके सरोज बहन जी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन में पवित्रता, सकारात्मकता और श्रेष्ठ संकल्पों को अपनाने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को ईश्वरीय संदेश के साथ ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संदेश एवं शुभकामनाओं को स्नेहपूर्वक स्वीकार किया।

इस अवसर पर बीके संतोष बहन, बीके मधु बहन, बीके प्रियंका बहन एवं बीके निर्मल माता जी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सौहार्द, भाईचारे, पवित्रता और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बहनों ने समाज में प्रेम, शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक जागृति का संदेश पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

Continue Reading

Brahma Kumaris kurukshetra

LIVE 24th Feb 10.30 am : Awakening The Best Self By BK Shivani (Kurukshetra)

Published

on

By


LIVE 24th Feb 10.30 am : Awakening The Best Self By BK Shivani

Continue Reading

Brahma Kumaris kurukshetra

LIVE 21st March Shant Maan Khushnuma Jivan by BK Shivani (Amreli)

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Kurukshetra