Connect with us

news

कुरुक्षेत्र विश्व शांति धाम में 83 त्रिमूर्ति शिव जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Published

on

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ,कुरुक्षेत्र विश्व शांति धाम में 83 त्रिमूर्ति शिव जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि उपायुक्त एस.एस .फुलिया ,कुरुक्षेत्र ,भारत माता आश्रम के फादर श्री राजेश ,मातृ भूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा.श्री प्रकाश मिश्रा ,कुरुक्षेत्र सेण्टर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी भी उपसिथित थे| शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर शिव ध्वज लहराया गया| 900 से ज्यादा भाई बहन भी इस कार्यकर्म में मौजूद थे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी जी ने शिवरात्रि का अध्यातमिक रहस्य बताते हुए कहा की शिव हम सभी आत्माओ के पिता हैं | उनका नाम गुणवाचक है | वह जन्म मरण से न्यारे है हर धर्म में परमपिता को भिन्न -भिन्न नाम रूप से याद किया जाता है | कलियुग के अंत समय में अज्ञान रात्रि में परमपिता का दिव्य अवतरण साधारण मनुष्य के तन में होता है| परमात्मा इस समय हमें ज्ञान की रोशनी देते है इस समय पर वो हमें पाँच विकारो की छोड़ने की शाक्ति देते है |हमें आज के इस पावन पर्व पर अपनी बुराइयों को छोड़ने का संकलप लेना चाहिए | मन वचन कर्म से हमे पवित्रता का व्रत रखना चाहिए | उपायुक्त एस.एस.फुलिया ,कुरुक्षेत्र ने कहा की हमारे मन के तीन भाग होते है जब तीनो का समन्वय है तो व्यक्ति के मनोदशा से ही हम व्यक्ति के बारे में जान सकते है मन में शांति है तो कोई भी कार्य ठीक करेंगे अशन्ति से कार्य ठीक प्रकार से नहीं कर सकते यदि कोई आदमी गुस्सा करता है तो वह स्वय का बहुत नुकसान करता है आज मन कि शान्ति सभी को चाहिए |मन की शान्ति मेडिटेशन से ही मिलती है जिससे अवचेतन मन की शक्तिया जागृत होती है| उन्होंने आये हुए सभी भाई बहनो को शिव जयंती की बधाई व् शुभ कामनाए दी और शिव का धवज भी फहराया | भारत माता आश्रम मिर्जापुर से आये फादर राजेश जी ने कहा की हम ईश्वर के है ईश्वर हम सब का है आज का दिन प्रेम का दिन है की हम ईश्वर के है ईश्वर हम सब का है आज का दिन प्रेम का दिन है परमेश्वर प्रकाश है ज्योत है आज के दिन हम परमात्म प्रेम में खो जाए कोईकी परमात्म पेम के बाद किसी प्रेम की जरूरत नहीं रहती है हम सभी प्रेम के भूखे है जो हमे परमात्मा से मिलता है ब्रह्माकुमारी के द्वारा जो शांति स्थापन का कार्य किया जा रहा है बहुत अच्छा है मातृ भूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ.श्री प्रकाश मिश्रा जी ने बताया कि आजका दिन भारत ही नहीं सनातन परम्परा के लोग सारे विश्व में शिव जयति का त्यौहार मना रहे है | एक शिव जयंती मंदिरो में और एक शिव जयंती ब्रह्माकुमारीज के द्वारा मनाई जा रही है | दोनों आस्था का विषय है दोनों में अंतर् है| उनोहने बताय की इस समय निराकार परमात्मा ब्रह्मा के माध्यम से नए विश्व की रचना कर रहें हैं | ब्रह्माकुमारिस संस्था ने सव परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का जो नारा लगाया, सारे विश्व में शांति के लिएजो सराहनीय कार्यKIYA है सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने सभी मेहमानो को साल व समृति चिन्ह भेंट किया | बी के राधा बहिन ने राजयोग का अभ्यास करवाया |बी के सुदर्शन बहिन ने मंच का संचालन किया |शहर के अनेक गणमान्य अथितियो के साथ साथ लगभग 900 भाई बहनो ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया | विश्व शांति धाम(कुरुक्षेत्र) की और से कुरुक्षेत्र जेल,सेक्टर -८,कौल उपसेवा केंद्र ,40 से भी ज्यादा गीता पाठशाला में शिवरात्रि का कार्यकर्म का आयोजित किये गए

Brahma Kumaris kurukshetra

LIVE 21st March Shant Maan Khushnuma Jivan by BK Shivani (Amreli)

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris kurukshetra

मीडियाकर्मियों के तनाव प्रबंधन हेतु राजयोग मेडिटेशन सेमिनार

Published

on

By

*मीडियाकर्मियों के तनाव प्रबंधन हेतु राजयोग मेडिटेशन सेमिनार का आयोजन*
*पत्रकारों के लिए तनाव से बचना बेहद जरूरी: प्रो. संजय द्विवेदी*
कुरुक्षेत्र, 9 मई। भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के राजयोग सेंटर में *पत्रकारों के तनाव प्रबंधन हेतु आयोजित राजयोग मेडिटेशन सेमिनार* को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया को मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों के साथ चलना होगा, तभी समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य लोक मंगल होना चाहिए। समाज को तनाव मुक्त करने के लिए पत्रकारों को विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए भी तनाव से बचना चाहिए।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की कुरुक्षेत्र क्षेत्रीय प्रभारी *बीके सरोज*, संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी *बीके सुशांत*, भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष *इंजी. देवेश मिश्रा*, राष्ट्रीय अध्यक्ष *राकेश कुमार विश्वकर्मा*, राष्ट्रीय सलाहकार *डॉ. विभुरंजन* एवं प्रयागराज के जिला अध्यक्ष *विपिन त्रिपाठी* भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आईआईएमसी दिल्ली के महानिदेशकप्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मीडियाकर्मियों को सक्रिय पहल करनी होगी। यह तभी संभव है, जब पत्रकार अपने तन और मन को तनाव मुक्त करने के लिए अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करें। आईआईएमसी के महानिदेशक के अनुसार अपनी जान जोखिम में डाल कर 24 घंटे और बिना किसी अवकाश के काम करने वाले पत्रकारों को अहंकार से बचना चाहिए। अहंकार से हमारे तन और मन दोनों का नुकसान होता है। यहां तक कि यदि हम काम से घर लौटते वक्त भी तनाव में रहेंगे, तो इसका असर हमारी पारिवारिक जिंदगी पर भी पड़ेगा।
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित इस सेमिनार का उद्देश्य तभी पूर्ण होगा, जब सभी पत्रकार एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करेंगे। देश की आजादी की शताब्दी आने में जो 25 वर्ष शेष हैं, उनमें हमें अपनी कार्यक्षमता दिखानी होगी, क्योंकि आने वाली पीढ़ी इसके लिए हम से जवाब मांगेगी।
ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे *बीके सुशांत* ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति को अपनाते हुए हम गुलाम मानसिकता का शिकार हो रहे हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने से पहले देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर होना होगा। पत्रकारिता में आध्यात्मिकता का प्रवेश करके ही पत्रकार समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समस्याओं की तह तक जाते हुए उसका कारण और निवारण प्रस्तुत करना होगा। आध्यात्मिकता के द्वारा आत्मबल बढ़ाना होगा। आत्मशक्ति को जागृत करते हुए पत्रकार अपने खोए हुए सुख और शांति को प्राप्त कर सकते हैं। दया और करुणा को जागृत कर मीडियाकर्मी आध्यात्मिकता के द्वारा अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं।
ब्रह्माकुमारीज की कुरुक्षेत्र क्षेत्रीय प्रभारी बीके सरोज ने आए हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पत्रकारों को तनाव मुक्त रहने के लिए आत्मिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़ाने की आवश्यकता है। मन और बुद्धि के संगम से ही पत्रकार तनाव मुक्त रह कर समाज के लिए हितकारी साबित हो सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की ओर से आए हुए सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। सेमिनार में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन *बीके मधु* और *जसबीर सिंह दुग्गल* ने किया।
Continue Reading

Brahma Kumaris kurukshetra

आजादी के अमृत महोत्सव को घर-घर का उत्सव बनाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

Published

on

विश्व शांति धाम कुरुक्षेत्र की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव को घर-घर का उत्सव बनाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया |यह बाइक रैली अभियान कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र से गीता पाठशाला समानी गांव तक चलाया गया |अभियान ने 20 किलोमीटर की दूरी तय की जिसमें 100 भाई बहनों ने इस अभियान में भाग लिया| विश्व शांति धाम की मुख्य संचालिका राजयोगिनी सरोज दीदी ने झंडी दिखाकर अभियान को रवाना किया और यह अभियान का उद्देश्य जन-जन को जागृत करना है और इस रैली का स्वागत सुशील चित्रा ( समाजसेवी) ने राजयोगिनी सरोज दीदी को पौधा देखकर तथा सभी भाई बहनों को माला पहनाकर स्वागत किया|

Continue Reading

Brahma Kumaris Kurukshetra